जीओसी राइजिंग स्टार कोर ने मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की
जम्मू, बुधवार, 04 मार्च 2026। राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरावत ने मामून सेक्टर में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की। मामून सेक्टर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों सांबा और कठुआ के परिचालन क्षेत्रों की देखरेख करता है। जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, "राइजिंग स्टार कोर के जीओसी ने मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।" जीओसी ने सैनिकों की पेशेवर दक्षता, उच्च मनोबल और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
