पश्चिम एशिया घटनाक्रम के मद्देनजर एअर इंडिया ने 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं
नई दिल्ली, रविवार, 01 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर एअर इंडिया ने रविवार के लिए 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दीं। इसके साथ ही, इस घटना के कारण अब तक विदेश के लिए 50 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा एक मार्च को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की संभावना है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बने हालात की गहन निगरानी और सावधानीपूर्वक आकलन के कारण उसे अपनी निर्धारित उड़ानों में अधिक कटौती करनी पड़ी है। मुंबई-लंदन, दिल्ली-बर्मिंघम, दिल्ली-एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-मिलान, दिल्ली-वियना और बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि रद्द की गई अन्य उड़ानों में दिल्ली-कोपेनहेगन, दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) तथा दिल्ली-फ्रैंकफर्ट सेवाएं शामिल हैं। एअर इंडिया ने रविवार के लिए विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 28 विदेशी उड़ानों को रद्द करने की शनिवार को घोषणा की थी।
विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सुरक्षा एवं परिचालन नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। 'इंडिगो' ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मौजूदा स्थिति को देखते हुए, पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र का उपयोग करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन दो मार्च 23:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है।'' इजराइल और अमेरिका तथा ईरान के बीच संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में कई बार हवाई क्षेत्र बंद किए गए हैं, जिससे उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान से विस्फोटक बरामद, पांच लोगों पर मामला दर्ज
बेंगलुरु, बुधवार, 10 जून 2026। शहर में एक ग्रेनाइट खदान से बिना अ ...
-
जम्मू-कश्मीर: सांबा में 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ...
-
पुलवामा में मादक पदार्थ तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प ...
