अजित पवार की मृत्यु से उत्पन्न खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता: सुप्रिया सुले
मुंबई, शनिदेव, 28 फरवरी 2026। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के एक महीने होने पर उनकी चचेरी बहन और राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि उनके निधन से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह ''कभी भरा नहीं जा सकता।'' सुले ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक भावुक संदेश पोस्ट करते हुए लिखा, ''यह मानना ??अब भी मुश्किल है कि हमारे अजित दादा अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भरेगा। दादा, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। आपके साथ बिताए खुशी के पल जीवन ;र्;ं हमारे साथ रहेंगे। आप हमें हमेशा याद आएंगे दादा।'' पुणे जिले में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। अजित पवार की मृत्यु के बाद, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख के रूप में उनका स्थान लिया।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
