मप्र : सड़क बनाने के लिए खेत अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया
इंदौर (मध्यप्रदेश), गुरुवार, 26 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश में एक सड़क परियोजना के लिए खेती की जमीन के प्रस्तावित अधिग्रहण के खिलाफ लामबंद किसानों ने यहां बृहस्पतिवार को अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया और परियोजना को निरस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जुटे करीब 400 किसानों ने पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना के खिलाफ विरोध जताया। इंदौर और देवास जिलों में बनने वाली यह सड़क 85 किलोमीटर लंबी होगी। प्रदर्शनकारी किसान संतोष सोमतिया ने संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना के लिए इंदौर और देवास जिलों के 44 गांवों के किसानों की करीब 2,400 एकड़ खेती की जमीन अधिग्रहित करने की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का कहना है कि यह सड़क उज्जैन में 2028 के दौरान लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर बनाई जानी है, जबकि इसका असल मकसद कथित रूप से भू-माफिया को फायदा पहुंचाना है। जैविक खेती और कृषि के नवाचारों के लिए कई पुरस्कार जीत चुके सोमतिया ने कहा,''हमारी मांग है कि किसानों के हित में इस सड़क परियोजना को रद्द किया जाए।'' अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) रोशन राय ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों से बात की गई है और उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जाएगा।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
