सरकार 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 24 फरवरी 2026। केंद्र सरकार जल्द ही 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करेगी और इस संबंध में 'गार्डासिल' इंजेक्शन निःशुल्क लगाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'क्वाड्रिवेलेंट एचपीवी वैक्सीन' सर्वाइकल कैंसर का कारण बनने वाले एचपीवी टाइप 16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही यह टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करता है। आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''मजबूत वैश्विक और भारतीय वैज्ञानिक प्रमाण इस बात की पुष्टि करते हैं कि अनुशंसित आयु वर्ग की लड़कियों में टीके की एक खुराक ही मजबूत और दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करती है।''
सूत्र ने कहा, ''राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत टीकाकरण स्वैच्छिक और निःशुल्क होगा, जिससे सभी सामाजिक-आर्थिक समूहों को समान रूप से टीकाकरण की सुविधा मिल सकेगी।'' उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत सरकार की ऐसी शासन प्रणाली को दर्शाती है, जहां वैज्ञानिक प्रमाण, नीतिगत निर्णय और कार्यान्वयन की तत्परता मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य पर उल्लेखनीय प्रभाव उत्पन्न करते हैं। सूत्र ने कहा, ''देश भर के माता-पिता और अभिभावकों को आगे आकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यक्रम शुरू होने के बाद उनकी 14 वर्षीय बेटियों को एचपीवी रोधी टीका लगाया जाए।''
Similar Post
-
गुजरात में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक अधिकारी गिरफ्तार, 2.64 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
अहमदाबाद, सोमवार, 01 जून 2026। गुजरात में भ्रष्टाचार निरोधक ब्य ...
-
आरएसएस समर्थक होने के कारण अरुण लखानी को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया : संजय राउत
मुंबई, सोमवार, 01 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने स ...
-
सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गुरुग्राम, सोमवार, 01 जून 2026। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिं ...
