शरद पवार डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती
पुणे, रविवार, 22 फरवरी 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा- शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार को एक बार फिर पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और चेयरमैन डॉ. परवेज ग्रांट ने एक बयान में कहा कि श्री पवार को रविवार को हल्के डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें तरल पदार्थ की आवश्यकता है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। कुछ दिन पहले भी सीने में जकड़न सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते श्री पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाँच दिनों तक चले इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।<br />डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें अगले दो दिनों तक डॉक्टरी देखरेख में रखा जाएगा।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
