तमिलनाडु के लोगों की तरह मैं भी आश्वस्त हूं कि दो महीने में फिर से सरकार बनाएगी द्रमुक : स्टालिन
चेन्नई, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ द्रमुक दो महीने के भीतर फिर से सरकार बनाएगी। स्टालिन ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के बाद द्रमुक दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि वह कई विकास परियोजनाओं को पूरी ऊर्जा के साथ शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, ''तमिलनाडु के लोगों की तरह, मैं आश्वस्त हूं कि द्रमुक की सरकार अगले दो महीनों में एक बार फिर से बनेगी।'' राज्य की जनता को सेवा करने का इतना शानदार अवसर देने के लिए धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि उन्होंने 'पेरियार (तर्कवादी नेता ई.वी. रामासामी), पेरारिग्नार अन्ना (पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरई) और कलैगनार (दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि) के मार्ग पर चलते हुए एक द्रविड़ मॉडल सरकार चलाई है।''
स्टालिन ने चुनावी वर्ष के अंतिम विधानसभा सत्र के समापन के दौरान कहा,''मुझे लगता है कि मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी मैंने बखूबी निभाई है। मैंने महसूस किया है कि मैं तमिलनाडु को और भी समृद्ध बना सकता हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं तमिलनाडु की जनता का आभारी हूं।'' तमिलनाडु में एक दशक के अन्नाद्रमुक के शासन के अंत के बाद उन्होंने मई 2021 में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। विधानसभा के संक्षिप्त सत्र के दौरान स्टालिन ने कहा कि "अगले दो महीनों में जब हम वापस आएंगे तो हम निश्चित रूप से तेज गति से आगे बढ़ेंगे।"
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
