भारत ने विशाखापत्तनम में आईओएनएस की अध्यक्षता ग्रहण की
विशाखापत्तनम, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित नौवें नौसेना प्रमुख सम्मेलन के दौरान हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है। उन्होंने कहा कि आईओएनएस की अध्यक्षता संभालने के साथ ही भारत समुद्री क्षेत्रों में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक जिम्मेदारी लेने को तैयार है। सोबती ने संवाददाताओं से कहा, '' यहां आयोजित हो रहे नौवें नौसेना प्रमुख सम्मेलन के दौरान भारत ने हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है।'' उन्होंने रेखांकित किया कि समुद्री चुनौतियां सभी देशों में समान हैं और इसके लिए हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं के बीच बेहतर अंतरसंचालन, संरचित संचार तंत्र और समन्वित प्रतिक्रियाओं की आवश्यकता है।
आईओएनएस एक स्वैच्छिक पहल है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना है। यह क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करता है। यह सामान्य समझ और सहयोगात्मक समाधानों को बढ़ावा देने के लिए नौसेना पेशेवरों के बीच सूचना के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। आईओएनएस में मौजूदा समय में 25 सदस्य देशों की नौसेनाएं हैं जबकि नौ अन्य बतौर पर्यवेक्षक राष्ट्र शामिल हैं। यह विश्वास, पारदर्शिता और व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने वाले एक विश्वसनीय बहुपक्षीय ढांचे के रूप में विकसित हुआ है। आईओएनएस की अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच दो साल के कार्यकाल के लिए बारी-बारी से दी जाती है और प्रत्येक चक्र के दौरान इसमें एक प्रमुख सम्मेलन और एक तैयारी कार्यशाला शामिल होती है।
Similar Post
-
संवाद के बजाय युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार: पायलट
जयपुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायल ...
-
विड़िण्गम बंदरगाह का नाम ओमन चांडी के नाम पर रखा जाए: के सी वेणुगोपाल
कोट्टायम (केरल), शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव के सी वे ...
-
वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद केजरीवाल ने अभिभावकों, छात्रों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की
नई दिल्ली, शनिवार, 18 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
