फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म
द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अब दिग्गज प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है। विवेक अग्निहोत्री अब ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने वाले हैं। यह फिल्म मई 2025 में भारतीय सेना द्वारा किए गए हमलों के कोडनेम से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई जाएगी। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है, लेकिन फैंस अभी से सुपर एक्साइटेड हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
Similar Post
-
रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीस ...
-
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दर्शकों पर जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनक ...
-
24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर
निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेल ...
