मीरा राजपूत ने 'ओरोमियो' में शाहिद कपूर के अभिनय की सराहना की
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने 'ओरोमियो' फिल्म में उनके अभिनय की एक सोशल मीडिया पोस्ट में तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ''मेरा रोमियो, जब वह पूछते हैं 'मैं हूं कि हूं नहीं?', याद रखना, तुम हो। और वही हो।'' उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''...आंखें जो हजारों शब्द बोलती हैं, और दिल जो हर बार खुद को संभाल लेता है।" उन्होंने कहा, ''क्योंकि जो आपको थामे रखता है वह है रोशनी...शानदार कहना कम पड़ेगा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। 'ओरोमियो' अब सिनेमाघरों में।"
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हसीन उस्तारा और अफशा (डिमरी) के बीच रोमांटिक रिश्ते की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म कपूर और भारद्वाज की साथ में बनाई गई चौथी फिल्म है, पहले उन्होंने 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' में साथ काम किया था। 'ओरोमियो' में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मेस्सी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Similar Post
-
रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीस ...
-
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दर्शकों पर जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनक ...
-
24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर
निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेल ...
