यह झूठ है कि मैं बिरला के कक्ष में कांग्रेस सांसदों को उकसा रही थी: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 फरवरी 2026। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के उस आरोप को "झूठ" करार दिया कि वह अपने पार्टी सांसदों को उस समय उकसा रही थीं जब उन्होंने कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में उग्र व्यवहार किया था। उन्होंने कहा, ''हमने किसी को गाली नहीं दी।'' उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले रीजीजू ने दावा किया था कि 20- 25 कांग्रेस सांसदों ने बिरला के कक्ष में उन्हें अपशब्द कहे और वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी ने उन्हें नहीं रोका। रीजीजू ने कहा था, ''वे (कांग्रेस सांसद) उन्हें उकसा रहे थे। अगर हमारे सांसद किसी के साथ दुर्व्यवहार करते, तो हमारे नेता उन्हें रोकते। लेकिन उनके (कांग्रेस) नेता सांसदों को झगड़ने के लिए उकसा रहे थे।'' रीजीजू के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''हमने किसी को गाली नहीं दी। एक-दो सांसद आक्रोशित थे और उन्होंने अपनी बात रखी।'' उन्होंने यह भी कहा, ''यह झूठ है कि मैं उन्हें उकसा रही थी। मैं चुपचाप बैठी थी। अंत में मैंने शांतिपूर्वक अध्यक्ष से कुछ बातें कहीं।''
Similar Post
-
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सोमवार को; एसआईटी रिपोर्ट और इस्तीफों पर चर्चा की संभावना
अयोध्या (उप्र), शनिवार, 04 जुलाई 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामल ...
-
रेखा गुप्ता ने 'वर्क फ्रॉम होम' की व्यवस्था संबंधी आदेश वापस लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जुलाई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सक्रिय 23 व्यक्तियों को यूएपीए के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिव ...
