महाराष्ट्र में बांग्ला भाषा बोलने के कारण प्रवासी मजदूर की हत्या की गयी: मुख्यमंत्री ममता
कोलकाता, गुरुवार, 12 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उनके राज्य के 24 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में बांग्ला भाषा बोलने के कारण हत्या कर दी गई। बनर्जी ने इसे "घृणा अपराध" करार दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''मैं पुरुलिया में बंदवान के रहने वाले 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर सुखेन महतो की महाराष्ट्र के पुणे में बर्बर हत्या से स्तब्ध, क्रोधित और बेहद दुखी हूं। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।''
उन्होंने कहा, ''यह घृणा अपराध से कम नहीं है। एक युवक को उसकी भाषा, उसकी पहचान, उसकी जड़ों के कारण निशाना बनाया गया, प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह उस माहौल का सीधा परिणाम है जिसमें बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है।'' उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके दंड दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, ''सुखेन के परिवार से मैं कहना चाहती हूं कि इस असहनीय दुख की घड़ी में पश्चिम बंगाल आपके साथ है। न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।''
Similar Post
-
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सोमवार को; एसआईटी रिपोर्ट और इस्तीफों पर चर्चा की संभावना
अयोध्या (उप्र), शनिवार, 04 जुलाई 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामल ...
-
रेखा गुप्ता ने 'वर्क फ्रॉम होम' की व्यवस्था संबंधी आदेश वापस लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जुलाई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सक्रिय 23 व्यक्तियों को यूएपीए के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिव ...
