कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार : एम के स्टालिन
चेन्नई, बुधवार, 11 फरवरी 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कांग्रेस के बीच किसी तरह की दरार की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए बुधवार को कहा कि गठबंधन पूरी तरह से कायम है । स्टालिन ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा उठाए जा रहे संभावित गठबंधन सरकार के सवाल को भी खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा, ''सरकार में सत्ता को साझा करना तमिलनाडु को नहीं भाता है। कांग्रेस इस बात को भली भांति जानती है।''
द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, "कुछ लोग केवल गठबंधन में फूट डालने के लिए सत्ता-साझा करने का मुद्दा उठा रहे हैं। यह चाल काम नहीं करेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में भ्रम की अफवाहें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति अपने व्यक्तिगत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, "मैं उन्हें भाई मानता हूं और वह भी मुझे उसी नजर से देखते हैं।"
स्टालिन ने दोहराया कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन सामंजस्यपूर्ण है और जो लोग इसके टूटने की उम्मीद कर रहे हैं, उनकी उम्मीदें पूरी नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आगामी तमिलनाडु चुनाव द्रमुक के लिए 2021 विधानसभा चुनाव से अधिक कठिन नहीं होंगे। उन्होंने राज्य सरकार की कुछ योजनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि केंद्र सरकार भी कुछ योजनाओं को अपना रही है, जैसे 'थोझी' छात्रावास योजना। यह योजना उन महिलाओं की चुनौतियों को दूर करने के लिए बनाई गई है, जो अपने गृह नगर से शहरों में काम करने आती हैं। सामाजिक कल्याण और महिला विकास विभाग द्वारा संचालित इन छात्रावासों में राज्यभर की कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित, किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जाता है।
Similar Post
-
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सोमवार को; एसआईटी रिपोर्ट और इस्तीफों पर चर्चा की संभावना
अयोध्या (उप्र), शनिवार, 04 जुलाई 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामल ...
-
रेखा गुप्ता ने 'वर्क फ्रॉम होम' की व्यवस्था संबंधी आदेश वापस लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जुलाई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सक्रिय 23 व्यक्तियों को यूएपीए के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिव ...
