गले में संक्रमण एवं खांसी के बाद शरद पवार को पुणे के अस्पताल में ले जाया गया
पुणे, सोमवार, 09 फरवरी 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सोमवार की दोपहर गले में संक्रमण एवं खांसी की शिकायत के बाद बारामती में उनके घर से पुणे शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। पवार के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 85 साल के विपक्षी नेता को गले में संक्रमण होने की वजह से रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया जा रहा है। रूबी हॉल क्लिनिक के प्रमुख हृदयरोग विशेषज्ञ एवं प्रबंधन न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने इस बात की पुष्टि की। ग्रांट ने कहा, ''यहां पहुंचने पर, चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच करेगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।''
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
