तमिलनाडु में मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के लिए मुफ्त भोजन योजना का विस्तार किया
तिरुवल्लूर (तमिलनाडु), सोमवार, 09 फरवरी 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को राज्य भर के शहरी स्थानीय निकायों में सफाईकर्मियों के लिए मुफ्त भोजन योजना का विस्तार करने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि यह पहल देश में अपनी तरह की पहली है। इस योजना के तहत, चेन्नई निगम क्षेत्रों में 31,000 से अधिक सफाईकर्मियों को लाभ पहुंचाने के लिए 15 नवंबर से दिन में तीन बार पौष्टिक भोजन देने की व्यवस्था की गई थी। इसका उद्देश्य सुबह जल्दी काम शुरू करने वाले सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्य स्थितियों में सुधार करना है। चेन्नई नगर निगम के सभी 200 वार्ड में लागू इस योजना के अंतर्गत, सफाईकर्मियों को टिफिन बॉक्स में भोजन उपलब्ध कराया जाता है। चेन्नई से लगभग 41 किलोमीटर दूर सोमवार को आयोजित सरकारी समारोह में मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस विस्तारित कार्यक्रम की शुरुआत की और सफाईकर्मियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
