पंचकूला अदालत परिसर में बम की धमकी मिली; तलाशी अभियान जारी
चंडीगढ़, सोमवार, 09 फरवरी 2026। हरियाणा के पंचकूला की एक अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सोमवार को इसे खाली कराया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और स्वान दस्ते को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले महीने अंबाला के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। उससे पहले अंबाला के उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा गया था। इन घटनाओं में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और अधिकारियों ने बाद में इनके अफवाह होने की पुष्टि की।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
