300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘बॉर्डर 2’
बॉलीवुड के सुपर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बाजार में 301 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। इनके अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ,अहान शेट्टी,मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे सितारे भी हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में 70.15 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने 15वें दिन 2.85 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2 ने 16वें दिन भारत में 4.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । इसके साथ ही देश में बॉर्डर 2 की कमाई का आंकड़ा 301. 50 करोड़ रुपए हो गया है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Similar Post
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी
बॉबी देओल की जबरदस्त केमिस्ट्री और विशाल मिश्रा की दिल छू लेने वा ...
-
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल् ...
-
रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘पती ...
