मेघालय: कोयला खदान में विस्फोट के बाद लापता लोगों की तलाश जारी
शिलांग, शनिवार, 07 फरवरी 2026। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में खोज एवं बचाव अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस खदान में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि उमसंगट गांव के थांगस्कू क्षेत्र स्थित खदान में विस्फोट के बाद अधिकारियों ने कई एजेंसियों की मदद से बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोग अब भी लापता हैं और बचाव दल उनकी तलाश कर रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत खलीहरियात थाने में स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक दो आरोपियों-जलाफेट पोरडुंग गांव के फोर्मे चिरमांग (36) और सुतंगा पोहवैलोंग गांव के शमेही वार (42) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि सरकार अवैध कोयला खनन में शामिल लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संगमा ने कहा कि प्रशासन को जांच तेज करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, खनन संबंधी मामलों के अनुपालन की देखरेख कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीपी कटाके ने थांगस्कू का दौरा किया और इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि की।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
