अमित शाह ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा किया
जम्मू, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अग्रिम क्षेत्रों में पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री ने हीरानगर सेक्टर में गुरनाम और बोबियां सीमा चौकियों का दौरा किया और सीमा की रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की। शाह का यह दौरा सीमा पर बढ़ायी गयी चौकसी के बीच हो रहा है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों की घुसपैठ और हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना है। साथ ही आतंकवाद रोधी अभियान भी तेज किए गए हैं, जिनमें पिछले दो हफ्तों में कठुआ, उधमपुर और किश्तवार जिलों में लगभग करीब 12 मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के चार पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं।
शाह बृहस्पतिवार देर रात जम्मू पहुंचे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ में गृह मंत्री ने बोबियां में सीमा रक्षकों के लिए छह कल्याणकारी योजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया व आधारशिला रखी। अधिकारियों ने बताया कि शाह जम्मू के लोक भवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बाद में आतंकवाद से पीड़ित कुछ परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को गृह मंत्री लोक भवन में जम्मू कश्मीर के विकास पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Similar Post
-
जयशंकर कल से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ती ...
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
