फिल्म ‘इक्का’ का टीजऱ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेतासनी देओल और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म ‘इक्का’ का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म ‘इक्का’ का टीजऱ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? देखिए ‘इक्का’, जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। टीजऱ में सनी देओल एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर अक्षय खन्ना इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं।
सनी ने इस टीजर में सिर्फ एक डायलॉग शट अप बोला है। टीजर में अक्षय खन्ना की झलक भी देखने को मिली है। उनका अंदाज़ भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सनी देओल के साथ उनका तीखा आमना-सामना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अक्षय खन्ना का भी एक डायलॉग है। उन्होंने सिर्फ टिक टिक बूम बोला है। फिल्म इक्का कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें कानून, रिश्ते और नैतिक दुविधाओं की टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख की झलक भी देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
