तमिलनाडु में चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
इरोड (तमिलनाडु), बुधवार, 04 फरवरी 2026। भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को तमिलनाडु के इरोड जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पेरुंदुरई पुलिस ने क्यू ब्रांच पुलिस के साथ पनिक्कमपलायम इलाके में औचक जांच की और इस दौरान वहां रह रहे चार लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि चारों लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे पेरुंदुरई के पास स्थित कपड़े की कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार चारों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार उसे उनके पास से कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला। पुलिस के अनुसार उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बिचौलियों के जरिए उन्हें वस्त्र कंपनी में काम मिला था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें सलेम केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है। इस मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
