मर्दानी-3 ने तीन दिन में कमाए 17.5 करोड़
बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड में 17.5 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर दमदार, निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी की हैं, जो एक क्रूर सामाजिक अपराध के खिलाफ मोर्चा संभालती नजऱ आ रही हैं। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 तीस जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मर्दानी3 ने पहले दिन भारतीय बाजार में चार करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन मर्दानी 3 ने 6.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह मर्दानी 3 ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 17.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
