हैदराबाद के श्रद्धालु ने तिरुपति में देवी पद्मावती को 23 लाख रुपये के कर्णाभूषण अर्पित किए
तिरुपति (आंध्र प्रदेश), शुक्रवार, 30 जनवरी 2026। हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने यहां तिरुचनूर में देवी पद्मावती को 178 ग्राम वजनी एवं बहुमूल्य रत्नजड़ित स्वर्ण कर्णाभूषण अर्पित किए जिनकी कीमत करीब 23 लाख रुपये है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) ने बताया कि हैदराबाद के निवासी के. दीपक ने ये आभूषण देवी को अर्पित किए। मंदिर प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘श्रद्धालु ने श्री पद्मावती मंदिर में दर्शन के दौरान करीब 23 लाख रुपये के बहुमूल्य रत्नों से जड़े स्वर्ण कर्णाभूषणों का एक जोड़ा अर्पित किया।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि बाद में ये आभूषण टीटीडी अधिकारियों को सौंप दिए गए जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने दीपक को ‘तीर्थ प्रसादम’ प्रदान किया। टीटीडी तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। तिरुपति दुनिया का सबसे समृद्ध हिंदू तीर्थस्थल है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
