भाजपा पार्षद सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए महापौर चुने गए
चंडीगढ़, गुरुवार, 29 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद सौरभ जोशी बृहस्पतिवार को यहां हुए चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में नए महापौर चुने गए। त्रिकोणीय मुकाबले में जोशी को 18 वोट मिले, आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार योगेश ढिंगरा को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को सात वोट मिले। मतदान में हिस्सा ले रहे पार्षदों ने पूर्व की गुप्त मतदान पद्धति के बजाय अपने उम्मीदवार के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन जताया। उम्मीदवार के समर्थन में हाथ उठाने के बाद पार्षदों ने मौखिक रूप से भी अपनी सहमति दी।
मनोनीत पार्षद रामनीक सिंह बेदी को चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में भाजपा के 18 पार्षद, आप के 11 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। चंडीगढ़ के सांसद को भी 35 सदस्यीय नगर निगम के पदेन सदस्य होने के नाते मतदान का अधिकार प्राप्त है। कांग्रेस के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी के समर्थन में हाथ उठाया।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
