भारत और यूरोपीय संघ ने रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण पर चर्चा की
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 जनवरी 2026। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के व्यापक लक्ष्य के तहत अपनी रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं को एकीकृत करने के तरीकों पर मंगलवार को चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा मामलों की प्रमुख काजा कलास के बीच हुई बैठक में इस मामले पर प्रमुखता से चर्चा की गई। सिंह ने चर्चा के बाद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''विश्वसनीय रक्षा परिवेश और भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं के निर्माण के उद्देश्य से आपूर्ति श्रृंखलाओं को एकीकृत करने के अवसरों सहित द्विपक्षीय रक्षा मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की गई।'' उन्होंने कहा, ''भारत और यूरोपीय संघ के देशों के बीच और अधिक सहयोग को लेकर उत्साहित हूं।'' यह बैठक भारत-यूरोपीय संघ शिखर वार्ता से पहले हुई।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
