कर्नाटक: सरफराज खान के खिलाफ लोकायुक्त की छापेमारी, 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद
बेंगलुरु, बुधवार, 21 जनवरी 2026। कर्नाटक लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी के बाद बुधवार को बताया कि सहकारी समितियों के निदेशक सरदार सरफराज खान के पास कुल 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई है। लोकायुक्त की टीम ने 24 दिसंबर, 2025 को खान से जुड़े 13 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिनमें उनके घर, कार्यालय और रिश्तेदारों के घर शामिल थे। यह छापेमारी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में की गई थी।
वर्तमान में सरफराज खान आवास और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं और वह विभागीय मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान के करीब माने जाते हैं। छापेमारी के दौरान लोकायुक्त टीम ने पाया कि खान के पास चार घर, करीब 8.44 करोड़ रुपये कीमत की 37 एकड़ कृषि भूमि, तीन करोड़ रुपये मूल्य के गहने, 1.64 करोड़ रुपये मूल्य के वाहन हैं और उनके सावधि जमा तथा अन्य निवेशों का मूल्य 5.94 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर, उनके पास लगभग 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।
Similar Post
-
महाराष्ट्रः बीड में बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत
बीड, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगां ...
-
लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
लखनऊ, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
