राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुलेगा
नई दिल्ली, बुधवार, 21 जनवरी 2026। राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश 5.15 बजे) उद्यान आ सकते हैं। मंगलवार को उद्यान बंद रहेगा, क्योंकि उस दिन रखरखाव का काम होता है। साथ ही होली के कारण चार मार्च को भी उद्यान बंद रहेगा। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।’’ उद्यान में प्रवेश और बुकिंग निःशुल्क है और राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह साढ़ नौ बजे से शाम छह बजे के बीच हर 30 मिनट पर उपलब्ध रहेगी। शटल बसों को ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ बैनर से पहचाना जा सकता है।
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
