नोएडा : फर्जी दस्तावेजों से कार ऋण लेकर करोड़ों की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार
नोएडा, बुधवार, 21 जनवरी 2026। नोएडा में थाना फेस-दो पुलिस ने बुधवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लग्जरी कार पर बैंक ऋण स्वीकृत कराकर बैंकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से पांच लग्जरी कार बरामद की हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन 2) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना फेस-दो पुलिस ने बुधवार को अमित उर्फ नवनीत, अमित गुप्ता और नवीन नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच लग्जरी कार बरामद की हैं। अवस्थी के अनुसार, आरोपी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंकों से कार के लिए ऋण स्वीकृत कराते थे और उन ऋणों के माध्यम से वाहन खरीदने के बाद उन्हें ऊंची कीमत पर अन्य लोगों को बेच देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस तरह की धोखाधड़ी कर दर्जनों वाहन हड़पने की बात स्वीकार की है।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
