नोएडा की घटना के बाद दिल्ली में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 जनवरी 2026। नोएडा में हुई दुर्घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद दिल्ली पुलिस के प्रमुख ने जिला स्तर के अधिकारियों को सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी में दुर्घटना संभावित और उच्च जोखिम वाले स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह निर्देश हाल ही में एक आंतरिक बैठक के दौरान जारी किए गए, जिसमें दुर्घटनाओं के कारण मौत होने पर अंकुश लगाने पर जोर दिया गया। सूत्र के अनुसार, जिला पुलिस उप-आयुक्तों को नगर निकायों, सड़क निर्माण व रख-रखाव संबंधी एजेंसियों और यातायात प्राधिकरणों के साथ मिलकर खतरनाक मार्गों, निर्माण स्थलों और कम रोशनी वाले स्थानों का विस्तृत मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है।
यह कदम हाल ही में पड़ोसी नोएडा में हुई एक दुर्घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें घने कोहरे के बीच एक निर्माण स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में कार के गिर जाने से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोश फैल गया। घटना के बाद, नोएडा प्राधिकरण ने एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त किया, अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने का आदेश दिया। पुलिस ने भी पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की।
Similar Post
-
जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं : अखिलेश यादव
लखनऊ, रविवार, 19 अप्रैल 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य ...
-
वायुसेना के विशेष बल 'गरुड़' को उन्नत रेंज, मारक क्षमता वाली यूएवी प्रणाली मिलेगी
नई दिल्ली, रविवार, 19 अप्रैल 2026। सरकार ने भारतीय वायुसेना की व ...
-
ठाणे में कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
ठाणे, रविवार, 19 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवा ...
