अमेठी में घने कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकराए, एक युवक की मौत, तीन लोग घायल
अमेठी (उप्र), रविवार, 18 जनवरी 2026। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में अकेलवा चौराहे के निकट रविवार को पांच वाहनों की आपस में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह घने कोहरे के कारण रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर अकेलवा चौराहे के पास एक पिकअप वैन और रोडवेज की एक बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसके कारण रायबरेली निवासी पिकअप चालक रोहित (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। उसने बताया कि घायलों की पहचान पिकअप वाहन में सवार आकाश और बस में सवार गुड्डा एवं जगन्नाथ के रूप में हुई है तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुरसतगंज के थाना प्रभारी नंद हौसला यादव ने बताया कि पहले पिकअप एवं बस में आमने-सामने की टक्कर हुई और उसके बाद पीछे से आ रहे दो ट्रक और एक कार की भी टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि इस तरह पांच वाहन घने कोहरे के कारण आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
