श्रीनगर में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किग्रा हेरोइन बरामद
श्रीनगर, रविवार, 18 जनवरी 2026। पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के मुनव्वराबाद इलाके में मादक पदार्थ के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘खानयार पुलिस थाने की एक टीम ने मुनव्वराबाद में सीवर शोधन संयंत्र के पास नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से लगभग 1.6 किलोग्राम वजन के हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए।’’
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के इचगाम निवासी फैयाज अहमद डार के रूप में बताई। उन्होंने कहा, ‘‘खानयार पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।’’
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
