बिहार : नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण से ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत की
बेतिया, शुक्रवार, 16 जनवरी 2026। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले से ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत की। सत्ता में भारी बहुमत से वापसी के बाद यह उनकी पहली राज्यव्यापी यात्रा है। करीब दो दशक के अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में कुमार ने अधिकांश यात्राओं की शुरुआत पश्चिम चंपारण के इसी सुदूर इलाके से की है। इस यात्रा में उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे।
यात्रा के शुरुआत करने के मौके पर आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम वर्ष 2005 से सत्ता में आने के बाद से राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। देश में पहली बार हमने पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके बाद पुलिस में भी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया।’’ कुमार शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले दिसंबर 2024 में अपनी राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत की थी जिसका समापन फरवरी 2025 में हुआ था।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
