मणिपुर के चुराचांदपुर में उग्रवाद रोधी अभियान शुरू किया गया
चुराचांदपुर/इंफाल, शुक्रवार, 16 जनवरी 2026। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में उग्रवाद रोधी अभियान संचालित किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘ पैरा स्पेशल फोर्सेज' और असम राइफल्स सहित सुरक्षाकर्मियों ने जिले के हेंगलेप इलाके में उग्रवाद रोधी समन्वित अभियान संचालित किया, जिसमें इलाके के उग्रवादी समूहों के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया गया।" एक अन्य अधिकारी ने कहा, "यह क्षेत्र यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) की उपस्थिति के लिए जाना जाता है। हालांकि यह जानकारी अभी तक नहीं मिली है कि सुरक्षा बलों द्वारा किस समूह को निशाना बनाया जा रहा है।"
अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अभियान उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के जारी प्रयासों के तहत पहाड़ी जिले के वन क्षेत्रों को लक्षित करके संचालित किया गया था।" अधिकारी ने बताया, "हेलीकॉप्टरों की मदद से सैनिकों को जंगल वाले इलाके में तैनात किया गया।" इम्फाल घाटी के मेइती और पहाड़ी क्षेत्रों के कुकी-जो समूहों के बीच मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मणिपुर में वर्तमान में राष्ट्रपति शासन लागू है। पिछले साल नौ फरवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
