ओडिशा के सोनपुर में एथेनॉल फैक्टरी का एक हिस्सा जलकर खाक
भुवनेश्वर, गुरुवार, 15 जनवरी 2026। ओडिशा के सोनपुर जिले में स्थित एक इथेनॉल निर्माण कारखाने में आग लग गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.35 बजे पनामुरा इलाके में स्थित कारखाने के ड्रायर सेक्शन में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, "फैक्टरी का ड्रायर वाला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है और अन्य हिस्सों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए आकलन किया जा रहा है।" उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन आग लगने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
