मायावती की पत्रकार वार्ता में बल्ब फ्यूज होने से शार्ट सर्किट, कमरे में धुंआ भरा, सभी सुरक्षित
लखनऊ, गुरुवार, 15 जनवरी 2026। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कमरे में शार्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ तथा मायावती और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं । मायावती के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था । वार्ता के अंतिम चरण में अचानक कमरे के एक बल्ब से धुआं उठने लगा । पाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ''पत्रकार वार्ता के अंतिम चरण में अचानक एक बल्ब फ्यूज हो गया, जिसकी वजह से तार में शार्ट सर्किट हो गया । तार के जलने से कमरे में थोड़ा सा धुंआ भर गया ।'' उन्होंने कहा कि आग लगने जैसी कोई घटना नही हुई तथा इस शार्ट सर्किट से कोई और नुकसान नहीं हुआ । बसपा प्रमुख मायावती का आज 70 वां जन्मदिवस है । पार्टी इसे पूरे प्रदेश में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
