अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपना परिचय पत्र सौंपा
नई दिल्ली, बुधवार, 14 जनवरी 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना परिचय पत्र सौंपा। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली। गोर (38) ने पिछले साल नवंबर के मध्य में भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में शपथ ली थी। अमेरिकी सीनेट ने पिछले साल अक्टूबर में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की थी। वह ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के कार्मिक निदेशक के रूप में कार्यरत थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त 2025 में उन्हें भारत में अगला अमेरिकी दूत नामित किया। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गोर से उनका परिचय पत्र स्वीकार किया।
गोर ने सोमवार को तनावपूर्ण संबंधों को फिर से सुधारने के इरादे का संकेत देते हुए कहा कि अमेरिका के लिए भारत जितना आवश्यक कोई देश नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। भारत-अमेरिका संबंधों में गिरावट तब शुरू हुई जब ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। इसमें भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी शामिल था। बयान में कहा गया है कि गोर के अलावा त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त चंद्रदाथ सिंह और ऑस्ट्रिया गणराज्य के राजदूत रॉबर्ट जिस्चग ने भी मुर्मू को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
