साहस, व्यावसायिकता और निस्वार्थ सेवा का स्थायी प्रतीक सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस- एडमिरल त्रिपाठी
नई दिल्ली, बुधवार, 14 जनवरी 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 10वें सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर बुधवार को सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन्हें साहस, व्यावसायिकता और निस्वार्थ सेवा का स्थायी प्रतीक बताया। एडमिरल त्रिपाठी कहा कि पूर्व सैनिक दिवस सिर्फ एक यादगार कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति जीवन भर के समर्पण, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्य सेवा कर्मियों को प्रेरित करते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। एडमिरल त्रिपाठी ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि भारतीय नौसेना और अन्य सेवाएं उनके कल्याण, भलाई और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह बंधन सेवानिवृत्ति के साथ खत्म नहीं होता। उन्होंने पूर्व सैनिकों की विरासत को आगे बढ़ाने में रक्षा सेवाओं के गर्व को व्यक्त किया।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
