हैदराबाद में प्लास्टिक कचरे के गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। हैदराबाद में प्लास्टिक कचरे के एक गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुडवेल इलाके में सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी और परिसर में तेजी से फैल गई जिससे घटनास्थल से घना काला धुआं निकलने लगा। उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राजेंद्र नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया, "आग लगने की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
