उत्तरी दिल्ली में प्लास्टिक की फैक्टरी में आग लगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक ग्रेन्यूल (प्लास्टिक का दाना) का निर्माण करने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह लगभग सात बजकर लगभग 15 मिनट पर फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली और पानी के पांच टैंकर मौके पर भेजे गए। उन्होंने बताया, ‘‘आग की तीव्रता स्पष्ट होते ही अतिरिक्त अग्निशमन इकाइयों को सेवा में लगाया गया। आखिर में कुल 21 अग्निशमन वाहन तैनात किए गए।’’ सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
