अमित शाह ने केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 11 जनवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां स्थित प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह शनिवार रात एक दिवसीय दौरे पर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे और भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ आज सुबह मंदिर में दर्शन किए। गृह मंत्री का सदियों पुराने इस तीर्थस्थल का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब यह 14 जनवरी को होने वाले लक्षदीपम अनुष्ठान की तैयारियों में जुटा हुआ है। यह शुभ अनुष्ठान हर छह साल में इस तीर्थस्थल पर आयोजित किया जाता है। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, वह आज बाद में राज्य में नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसमें कहा गया कि इसके बाद दोपहर को वह एक सम्मेलन में भाग लेंगे और फिर शाम को यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राजग नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
