सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने हैदराबाद में शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की
हैदराबाद, शनिवार, 10 जनवरी 2026। केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार और अन्य नेताओं ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत शनिवार को हैदराबाद में विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। गृह राज्य मंत्री कुमार ने शहर के पुंजागुट्टा स्थित श्री दुर्गा भवानी मंदिर में विशेष पूजा और अभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, रामचंद्र राव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, महमूद गजनी ने एक हजार साल पहले सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, लेकिन इसके बावजूद यह खड़ा रहा और इसी उपलक्ष्य में आठ से 11 जनवरी तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। विज्ञप्त के मुताबिक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत भारतीय सभ्यता की अटूट भावना और देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी को सोमनाथ के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित समारोहों में हिस्सा लेंगे। सोमनाथ मंदिर गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित है, जो अहमदाबाद से लगभग 420 किलोमीटर दूर है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
