तमिलनाडु: मुख्यमंत्री ने राशन कार्डधारकों के लिए 3,000 रुपये के नकद उपहार की योजना शुरू की
चेन्नई, गुरुवार, 08 जनवरी 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को चावल श्रेणी के राशन कार्डधारकों को 3,000 रुपये का पोंगल नकद उपहार और एक विशेष पैकेज वितरित किया। इसके साथ ही राज्य भर की उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से नकद और उपहारों का वितरण एक साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को जनवरी के मध्य में मनाए जाने वाले फसल उत्सव (पोंगल) को धूमधाम से मनाने में सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं अलंदूर स्थित एक खाद्य आपूर्ति केंद्र पर कुछ लाभार्थियों को 3,000 रुपये नकद, एक किलो कच्चा चावल, एक किलो चीनी, एक गन्ना, एक धोती और एक साड़ी सौंपी।
पोंगल उपहार पैकेज में 2.22 करोड़ चावल श्रेणी के राशन कार्डधारकों के साथ-साथ राज्य में श्रीलंकाई पुनर्वास शिविरों में रह रहे परिवार भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने नकद वितरण के लिए विशेष रूप से 6,936 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इसके अतिरिक्त, वस्तुओं की खरीद और वितरण के लिए 248.66 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरण समय निर्दिष्ट करते हुए टोकन वितरित किए थे, जो आज (बृहस्पतिवार) से शुरू हो गए।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
