दिल्ली दंगा मामला: अदालत ने जमानत पाए पांचवें आरोपी के रिहाई आदेश जारी किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 जनवरी 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों की साजिश के मामले में चार अन्य लोगों के साथ जमानत पाए पांचवें आरोपी शादाब अहमद के रिहाई आदेश बृहस्पतिवार को जारी किए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने खान की ओर से पेश दो लाख रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के दो मुचलके स्वीकार किए और रिहाई के आदेश जारी किए। दिल्ली पुलिस ने अदालत में अभियुक्त द्वारा दाखिल किए गए सभी जमानतों और दस्तावेजों की सत्यापन रिपोर्ट पेश की जिसके बाद रिहाई आदेश जारी किया गया। अदालत ने पाया कि अभियुक्त ने उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित की गईं सभी जमानत शर्तों को पूरा किया है। इससे पहले बुधवार को अदालत ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और जमानतों के सत्यापन का आदेश दिया था। अन्य चार आरोपी बुधवार को यहां की एक अदालत द्वारा रिहाई के आदेश जारी किए जाने के बाद जेल से बाहर आ गए।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
