विपक्ष के अदालत जाने पर भी जनादेश ही सर्वोपरि रहेगा : फडणवीस ने निकाय चुनाव में निविर्रोध जीत पर कहा
चंद्रपुर (महाराष्ट्र), रविवार, 04 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भले ही विपक्षी दल निकाय चुनावों में ‘महायुति’ उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत को चुनौती देने के लिए अदालत का रुख करें, तब भी जनादेश सर्वोपरि होगा। राज्य भर में 15 जनवरी को होने वाले निकाय चुनावों में भाजपा और उसके ‘महायुति’ सहयोगियों ने 68 सीट निर्विरोध जीत ली हैं, जबकि विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने उम्मीदवारों को चुनाव से हटने को मजबूर करने के लिए धमकियों और पैसे का इस्तेमाल किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शनिवार को कहा कि वह ‘महायुति’ उम्मीदवारों के निर्विरोध चुनाव को अदालत में चुनौती देगी।
चंद्रपुर में एक रोड शो के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘वे बेशक अदालत जा सकते हैं, लेकिन जनता की अदालत ने हमें चुना है। भले ही वे (विपक्षी दल) अदालत में जाएं, जनादेश अदालत में मान्य होगा।’’ उन्होंने कहा कि कई निर्दलीय और मुस्लिम उम्मीदवार भी निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे (विपक्षी दल) उनके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? क्योंकि वे अपनी हार स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और अब बहाने ढूंढ़ रहे हैं।’’
Similar Post
-
रेतीली पगडंडी से रैम्प की चमक तक: तानों को कामयाबी से जवाब देकर कामना ने बढ़ाया मारवाड़ का मान
- मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर बनीं कुंडल की बेटी का ...
-
गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करूंगा: सम्राट चौधरी
पटना, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री स ...
-
महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन संबंधी विधेयकों को जोड़ना एक 'साजिश' है: बनर्जी
माथाभंगा (पश्चिम बंगाल), गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल क ...
