कटक में पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 40 हजार रुपये बरामद
भुवनेश्वर, रविवार, 04 जनवरी 2026। ओडिशा के कटक शहर में रविवार को सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने एक थाना प्रभारी को एक लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेता से रिश्वत लेते वक्त गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार पुलिस अधिकारी की पहचान कटक शहर के 'सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट' (सीआरआरआई) थाने के थाना प्रभारी बिजय कुमार बारिक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बारिक को उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह एक लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेता से उसका व्यवसाय सुचारू रूप से चलने देने के बदले में 40,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था। उन्होंने बताया कि बारिक के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर जब्त कर ली गई है। सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बारिक के दो ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान भुवनेश्वर के यूनिट-1 स्थित उसके सरकारी आवास से लगभग पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
