शाह ने अंडमान में संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की
श्री विजय पुरम, शनिवार, 03 जनवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की शनिवार को अध्यक्षता की। यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई और इसके अपराह्न दो बजकर 15 पर समाप्त होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अवसंरचना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शाह ने साइबर अपराध से निपटने के लिए समेकन, समन्वय, संचार और क्षमता निर्माण समेत ‘‘समन्वित रणनीति’’ पर जोर दिया। सूत्रों के अनुसार, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के रणनीतिक महत्व पर एक अलग सत्र भी आयोजित किया गया। शाह दोपहर बाद श्री विजय पुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) के ‘आईटीएफ ग्राउंड’ में ‘नवीन न्याय संहिता’ पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह नेताजी स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
शाह शुक्रवार रात तीन दिवसीय दौरे पर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंचे थे। उनका विमान श्री विजयपुरम में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित आईएनएस उत्क्रोश पर रात करीब पौने ग्यारह बजे उतरा। उपराज्यपाल डी. के. जोशी समेत अन्य लोगों ने शाह का स्वागत किया। यह एक महीने से भी कम समय में शाह का यहां दूसरा दौरा है। उन्होंने 12 दिसंबर को वी. डी. सावरकर की प्रतिष्ठित कविता ‘सागर प्राण तलमाला’ की 116वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द्वीपसमूह का दौरा किया था। अधिकारियों ने बताया कि शाह के दौरे के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शाह चार जनवरी को यहां से रवाना होंगे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
