ढाका पहुंचे जयशंकर, तारिक रहमान को सौंपा मोदी का निजी पत्र
ढाका, बुधवार, 31 दिसंबर 2025। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी ) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने श्री रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक व्यक्तिगत पत्र भी सौंपा। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। वह यहां पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के आखिरी सफर में शामिल होने आये हैं। विदेश मंत्री ने बेगम खालिदा जिया के निधन पर भारत सरकार और भारतीय नागरिकों की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। श्री जयशंकर ने भरोसा जताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण और सार्वजनिक जीवन से जुड़े उनके मूल्य, दोनों देशों के बीच साझेदारी और विकास को एक नयी दिशा देंगे।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
