कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
बेंगलुरु, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनावों के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। यह चुनाव नवंबर 2026 में होंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चार उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने पश्चिमी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मोहन लिम्बिकाई और दक्षिण-पूर्वी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शशि हुलिकुंटेमुट्ट को टिकट दिया है। इसमें कहा गया है कि शरणप्पा मट्टूर को उत्तर पूर्वी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जबकि पुट्टन्ना बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
