उपराष्ट्रपति ने गरीबों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की जरूरत पर बल दिया
पुडुचेरी, सोमवार, 29 दिसंबर 2025। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को गरीबों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यहां कुमारगुरुपल्लम में 45.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला इमारतों में फ्लैट (मकान) के लाभार्थियों को चाबियां वितरित करने के बाद यह बात कही। उपराष्ट्रपति बनने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश की पहली यात्रा पर आये राधाकृष्णन का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। राधाकृष्णन ने गरीबों की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा करने की पुडुचेरी सरकार की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को भोजन और आश्रय की गारंटी मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार यहां इन बुनियादी जरूरतों को पूरा कर रही है, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को उपलब्ध कराना अब भी बेहद जरूरी है।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 6000 रुपये उपलब्ध करा रहे हैं और इस योजना से लगभग 10 करोड़ छोटे और सीमांत किसान लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पुडुचेरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एन रंगासामी द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य योजना का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने पुडुचेरी आकर आवास योजना का शुभारंभ करने के लिए राधाकृष्णन को धन्यवाद दिया।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
