शाह ने श्रीमंत शंकरदेव के 227 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित जन्मस्थल का उद्घाटन किया
बोरदुवा (असम), सोमवार, 29 दिसंबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 227 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटद्रवा थान का सोमवार को उद्घाटन किया। यह स्थान असम के नगांव जिले में स्थित है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल और पवित्रा मार्गेरिटा तथा राज्य के संस्कृति मंत्री बिमल बोरा उद्घाटन अवसर पर मौजूद थे।गृह मंत्री का पारंपरिक ‘सत्त्रिया’ स्वागत गायन-बयान (गायक और ढोल वादक) से किया गया। उन्होंने मुख्य केंद्रीय भवन भी देखा, जहां ‘गुरु आसन’ (पूजनीय संत का आसन) स्थित है। ‘महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव अभिरभव क्षेत्र’ नामक इस स्थल के पुनर्विकास का प्रस्ताव सबसे पहले 2021-22 के राज्य बजट में रखा गया था।
इस परियोजना का उद्देश्य न केवल ऐतिहासिक स्थल को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाना बल्कि महापुरुष शंकरदेव से जुड़े जीवन, आदर्शों और कलात्मक विरासत तथा राज्य की व्यापक सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रतिबिंबित करना है। शर्मा ने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की विरासत को सम्मानित करने वाली यह परियोजना ‘असम के सत्र, नामघरों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है’। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बटद्रवा थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनाएगी और शंकरदेव की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएगी।
बटद्रवा में भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए दिसंबर 2022 में एक अभियान संचालित किया गया था। मुख्यमंत्री ने इससे पहले कहा था कि राज्य सरकार ने इस स्थान की पवित्रता और भव्यता को बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अतिक्रमण से मुक्त बटद्रवा थान अब हमारी विरासत की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।’ इस पुनर्विकास परियोजना की नींव शाह ने दिसंबर 2020 में रखी थी।
Similar Post
-
श्रीनगर में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किग्रा हेरोइन बरामद
श्रीनगर, रविवार, 18 जनवरी 2026। पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के मु ...
-
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू, रविवार, 18 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले क ...
-
गैलेक्सीआई ‘मिशन दृष्टि’ के लिए तैयार, 2030 तक 10 उपग्रह प्रक्षेपित करने का लक्ष्य
नई दिल्ली, रविवार, 18 जनवरी 2026। अंतरिक्ष क्षेत्र का स्टार्टअप ...
